रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- मां गंगा का आशीर्वाद लेने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गोपनीय ढंग से आज तड़के हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरिद्वार मुख्यमंत्री चन्नी सिंह का आना किसी निर्धारित कार्यक्रम के तहत नहीं था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरण सिंह का काफिला लगभग 1 घंटे तक हर की पौड़ी पर ठहरा जिसके बाद वह तुरंत पंजाब के लिए रवाना हो गए।                                              
हरिद्वार आज तड़के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने काफिले के साथ अचानक हरिद्वार आ पहुंचे। उनके आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था। जिला प्रशासन व पुलिस के पास इस बात की कोई खबर नहीं थी। जैसे ही प्रशासन को मुख्यमंत्री चन्नी के आने की सूचना मिली पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। पंजाब के मुख्यमंत्री का काफिला सीधे सुबह छह बजे हर की पौड़ी पहुंचा। जहां से तकरीबन 1 घंटा पूजा अर्चना करने के उपरांत वहां से ही तुरंत पंजाब के लिए रवाना हो गए। यह दौरा इतना गोपनीय था कि स्थानीय कांग्रेसियों को भी इस दौरे की खबर नहीं थी। कोई सूचना होने के बाद भी सीएम के प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Previous Post Next Post