रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- चुनाव के चलते प्रत्याशियों द्वारा जनता को लुभाने हेतु अपना प्रचार व प्रसार आरंभ कर दिया है। चुनाव में अपनी सफलता को लेकर प्रत्याशियों द्वारा स्टार  प्रचारकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जिसके चलते मुंबई से छोटे पर्दे के प्रसिद्ध जूनियर कलाकार भानुशाली जो जूनियर देवानंद के नाम से भी मशहूर हैं। आज हरिद्वार पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।                        
प्रसिद्ध जूनियर कलाकार भानुशाली द्वारा ज्वालापुर के अनुराग पैलेस में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। अपने द्वारा दिए गए स्टेज प्रोग्राम में कलाकार किशोर भानीशाली द्वारा कई गीतों और डांस के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने अपने गीतों और डांस के माध्यम से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भाजपा समर्थकों द्वारा उनके साथ जमकर सेल्फी फोटो खिंचवाई। कलाकार भानुशाली द्वारा उत्तराखंड राज्य में भाजपा समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ही देश में सम्मान और देश का विकास संभव है। उन्होंने अनुराग पैलेस ज्वालापुर में आयोजित अपने कार्यक्रम में  दर्शकों से हरिद्वार की 11 विधान सीटों पर भाजपा को जिताने की अपील की।
Previous Post Next Post