सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- तेजी से मौसम करवट ले रहा है। दिन में गर्मी बढ़ती जा रही है। रात में सर्दी बरकरार है। दिनरात के तापमान में दो गुने का अंतर रिकॉर्ड किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम रोजाना एक डिग्री बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान कई दिनों से स्थिर बना हुआ है।

रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से तापमान बढ़ रहा है। महीने के आखिरी सप्ताह तक 28 डिग्री तापमान पहुंचने की उम्मीद है। गर्मी बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण अधिकतम तापमान पहुंचा 26 डिग्री सेल्सियस का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। 

कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी में रहेगी। बताया कि मौसम एक सप्ताह तक साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक मानक से दो गुना पहुंच गया है। रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित लोनी क्षेत्र रहा। यहां एक्यूआई 234 रहा। दूसरे नंबर पर संजय नगर रहा।
Previous Post Next Post