रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी अध्यक्ष धर्म संसद ने पत्रकार वार्ता करते हुए बोले आज उत्तर प्रदेश को योगी बहुत जरूरी है तय क्योंकि उत्तर प्रदेश में 1947 के बाद पहला ऐसा मुख्यमंत्री हुआ है जहां कावड़ यात्रा शान से निकलती है हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है आज सनातन हिंदू अपने त्योहारों को शान से मना सकता है सम्मान से जी सकता है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है यह सकुशल रूप से संपन्न हो इसके लिए योगी सरकार बहुत जरूरी है क्योंकि सारे दलों का एक ही काम है हिंदुओं को अपमानित करना हिंदुओं के मान बिंदुओं का अपमान करना तथा श्री राम जन्मभूमि पर भव्य दिव्य मंदिर ना बने ऐसा प्रयास करते हैं।

ऐसा राज आज तक देखा नहीं गया तथा आज उत्तर प्रदेश से गुंडाराज माफिया राज समाप्त हो गया है कानून का राज चारों तरफ दिखाई देता है उत्तर प्रदेश के बड़े बड़े गुंडे या तो जेलों में हैं या उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए आज उत्तर प्रदेश चारों तरफ प्रकाश से प्रकाशमान रहता है एक समय ऐसा भी था रात्रि को निकलते समय गांव दिखाई नहीं देते थे बिजली ढूंढने से नहीं मिलती थी आज पूरा उत्तर प्रदेश जगमगाता हुआ दिखाई देता है तथा आज उत्तर प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई है उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश का प्रमुख भाग उत्तर प्रदेश है उत्तर प्रदेश उसकी तरफ बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि का योगी सरकार से उत्तम दूसरी कोई सरकार हो नहीं सकती। इसीलिए हम सभी उत्तर प्रदेश वासियों का दायित्व बनता है योगी आदित्यनाथ की सरकार  350 पार के साथ बने।
 
उसी क्रम की पूर्ति के लिए हिंदू रक्षा सेना पूर्ण मनोयोग से योगी का समर्थन करती है तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश करती है पूरी शक्ति के साथ योगी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर अपना गौरव और सम्मान को बनाए रखें। प्रेस वार्ता में (एडवोकेट) जय कमल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, हिंदू रक्षा सेना के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी प्रदेश संयोजक नवीन त्यागी प्रदेश संगठन मंत्री जन्म सिंह चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार चौधरी जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post