रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- राज्य के विधानसभा चुनाव में अपने हरिद्वार दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने  पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहाकि उत्तराखंड में भाजपाई सत्ता की नाक के नीचे सत्ता के सफेदपोशों और खाकी की सांठगांठ से अवैध नशों का एक अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहा है। भाजपा राज में ड्रग और शराब माफियाओं के  तीर्थनगरी पूरी तरह से शिकंजे में है। हरिद्वार की पावन नगरी जहां मोक्षदायिनी मां गंगा की अविरल धारा बहती हो, ऐसे धार्मिक धाम को भाजपाई सत्ता ने अवैध नशे, चरस, गांजा, स्मैक, जैसे मादक पदार्थों की गर्त में धकेला है। इतना ही नहीं भाजपाई अधर्मी सत्ता की सरपरस्ती में महाकुंभ के दौरान कोरोना की विभीषिका में खुला भ्रष्टाचार का खेल खेला गया।
 
अवैध नशे के माफियाओं ने हरिद्वार की पीढि़यों को बर्बाद करने का जो षडयंत्र किया है, कांग्रेस पार्टी संकल्प लेती है कि उसे जड़ से उखाड़ फेंकेगे । सुरजेवाला ने कहाकि हरिद्वार की पावन नगरी स्मैक का हब बनती जा रही है। हरिद्वार में गांजा और अवैध शराब के साथ अब स्मैक हरिद्वार की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए इस्तेमाल हो रही है। बड़ी मात्रा में अब सिंथेटिक ड्रग्स का अवैध कारोबार चौंकाने वाले स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहाकि हालात भयावह हो गए हैं। अब मासूम बच्चों और महिलाओं का भी इस धंधे के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है।                                                 
तीर्थनगरी में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और भाजपा सरकार व उसकी पुलिस इन संगठित माफियाओं को पकड़ने की बजाय छोटे-मोटे नशे के तस्करों को पकड़कर अपने कार्य की इतिश्री कर रही है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, अरविंद शर्मा, अनिल भास्कर समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
Previous Post Next Post