रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- जय श्री श्याम सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा शनिवार 26 मार्च को पांचवें श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव का आयोजन रामलीला मैदान घंटाघर में किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। समिति के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल व महोत्सव संयोजक शरद जैन ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, भव्य श्रृंगार, श्याम रसोई, इत्र वर्षा, फूलों की वर्षा व भव्य झांकियां  रहेंगी। कोलकाता से आए 30 कारीगर खाटू श्याम के गांव का स्वरूप प्रदर्शित करेंगे जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। संकीर्तन में महिलाओं एवं पुरुष भक्तों के बैठने की अलग- अलग व्यवस्था की जायेगी।  
भजन गायक जय शंकर चौधरी, मनोज शर्मा, भाविका पगली, किशोरी कनिष्का, मनोज कृष्णा, नितिन मित्तल व सांवरिया म्यूजीकल ग्रुप द्वारा भजनों की अमृत वर्षा होगी। जय श्री श्याम सेवा समिति के मुकेश गोयल के अलावा अध्यक्ष अरूण गोयल, महामंत्री धनश्याम गोयल, सदस्य मुकेश गर्ग, अमित कुमार मित्तल, भानु बंसल, विकास बंसल, आशु वर्मा, संजय सिंघल, अर्पित गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post