सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र गाजियाबाद में आयोजित 14 वें महामृत्युंजय महायज्ञ के तीसरे दिन आहुति देने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार को महामृत्युंजय महामंत्र की 35 हजार आहुतियां हवन में दी गईं। संस्था के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना से इस महायज्ञ का आयोजन सोमवार 28 फरवरी से किया गया है। पहले दिन 30 हजार आहुतियां दी गईं। 

वहीं दूसरे दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि पर 40 हजार मंत्रों की आहुति दी गई। तीसरे दिन बुधवार को भी महायज्ञ में भाग लेने के लिए शहर भर से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओ ने महामंत्र की 35 हजार आहुतियां देकर रूस-यूक्र्रेन युद्ध को समाप्त करने, कोरोना के खात्मे, विश्व में शांति रहने व सभी के कल्याण की कामना की। महामृत्युंजय महायज्ञ पं भवानी शंकर ने कराया। उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय का नियमित रूप से जाप करने से अकाल मौत नहीं होती है और हर प्रकार का कष्ट दूर होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार चार मार्च को होगी। उस दिन भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा जिसका वितरण भक्तों में कराया जाएगा। बुधवार को आहुति देने वालों में रंजीत साहा, अशोक तिवारी, कृष्ण अवतार, अनिल शर्मा, सतीश, युवराज, एस बी सिंह, आशा, ईलाज देवी, नीलम थापा, सुनीता, अविमर्श, सावित्री, अजय शर्मा, प्रीति, मोनिका  आदि श्रद्धालु शामिल थे।
Previous Post Next Post