रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- राज्य में विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से चुनाव हार के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल को सौंप दिया है इसके बाद भाजपा में मुख्यमंत्री बनने की भाजपा नेताओं में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।                                                

राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के उपरांत भाजपा के कई नेता अचानक मुख्यमंत्री पद की जो दौड़ में शामिल हो गए हैं। इनमें मुख्य रूप से सतपाल महाराज, मदन कौशिक, और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा धन सिंह रावत इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा की जीत के साथ ही पार्टी विधायकों का देहरादून पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है। 

आगामी 23 मार्च तक सरकार का गठन होना अनिवार्य है। उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के अनुसार हाईकमान से चर्चा उपरांत विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। संभवत  राज्य में होली से पूर्व ही मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाएगी। मुख्यमंत्री की हार के चलते भाजपा पार्टी हाईकमान के लिए राज्य में नए सिरे से नेतृत्व का सवाल खड़ा हो गया है।
Previous Post Next Post