रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र गत नवागांव सराय में एक महिला ने ससुरालियों से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के प्रति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।                                                         
ज्वालापुर पुलिस के एसएसआई नितेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली की कुछ लोग एक महिला को मृतावस्था में लेकर पहुंचे हैं। मृतका की पहचान महिला सोनिया 26 वर्ष पत्नी मिथुन निवासी नयागांव के रूप में हुई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतका ने फांसी लगाकर जान दी है। 

एसएसआई ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्य करना चाहती थी। सोमवार को उसका इंटरव्यू भी था, लेकिन परिजन उसके नौकरी करने के खिलाफ थे। बताया कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।
Previous Post Next Post