सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- डॉ अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति की बैठक डॉ अम्बेडकर पार्क नवयुग मार्किट मे रखी गयी। जिसमे सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किया गए। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों और विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में कई प्रस्ताव पारित की है जिसमें प्रमुख प्रस्ताव सदस्य्ता अभियान 15 मार्च तक चलाया जायेगा वार्षिक सदस्य्ता राशि 500 रुपए ही रहेगी प्रत्येक वार्ड से सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 17 मार्च को आयोजन समिति के चुनाव के लिए नामांकन  कराया  जाएगा।  20 मार्च को चुनाव  कराया जाएगा। आयोजन समिति के चुनाव से पूर्व आजीवन सदस्यों की  स्थाई समिति का गठन कराया जाएगा। जिसके लिए 12 मार्च को रविदास  मंदिर  जटवाड़ा पर रखी गई है। सभी लोगों ने यह भी प्रस्ताव पास किया कि समिति का बजट बने और 25% शिक्षा खर्च किया जाए और 20% वर्ष भर के अन्य कार्यक्रम के लिए रखें जाए। 

पपूर्व अध्यक्ष चेतन आनंद बौद्ध के लिए समिति उनके परिवार को मदद करने के लिए विचार करें। अम्बेडकर जयंती की शोभा यात्रा का आयोजन दिन में किया जाए व बैंड वालो को बाबा साहब से सम्बंधित गाने दिए जाये वो ही गाया और बजाया। समिति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। अध्यक्ष पद के लिए अनुभवी व्यक्ति ही आए  जो कम से कम 3 वर्षों से समिति में सक्रिय रूप से कार्य किया हो अम्बेडकर राइट होना चाहिए।
 
सर्वसम्मति से उक्त सारे प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक सेठ  विक्की आनंद, डॉ पवन गौतम,जितेंद्र कुमार( उदल नगर ), सूरज कुमार, बिजेंद्र कुमार एडवोकेट जय सिंह एड,ई मंगू सिंह, चन्दर भूषण, जुगनू गौतम, आर पी सिंह, विजय कुमार, राहुल सिंह, राकेश गौतम, हरस्वरुप ठेकेदार, ललित दास, विनोद कुमार, दीपक गौतम गुल्लु विजेंद्र सिद्धार्थ,महेंद्र सिंह रामेश्वर दयाल, संघरत्न गौतम, सुन्दर बौद्ध, प्रवेश कुमार, सुन्दर पाल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post