रिपोर्ट :- नासिर खान

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर सत्ता में वापसी के पीछे भाजपा संगठन का सौ दिन तक विशेष अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी ने चुनाव अभियान शुरु होने से पहले ही संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया। जिसकी वजह रही कि प्रदेश में मजबूत विपक्ष के बावजूद भी पार्टी ने  255 सीटों पर विजय हासिल कर सत्ता में वापसी की है।

भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी के लिए 1 अक्टूबर से 8 जनवरी तक वह 100 दिन तक विभिन्न स्तरों पर रणनीति बनाकर काम किया। कई दौर की बैठकें दिल्ली और लखनऊ में हुई। सितंबर में पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि 100 दिन के सौ कार्यक्रम तय किए जाएं। इस पर रूपरेखा बनाई गई कि इन सौ कार्यक्रमों में पहले ऐसी गतिविधियां की जाएंगी, जिनसे संगठन के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। इनमें सभी विभाग, प्रकोष्ठ और मोर्चों को शामिल करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई।

इसके साथ ही ऐसी गतिविधियां रखी गईं, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने में मदद मिले। एक अक्टूबर को इन कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जो कि 8 जनवरी तक चले। कार्यक्रम कुछ इस तरह चलाए गए कि हर वर्ग से संपर्क और संवाद किसी न किसी गतिविधि के माध्यम से लगातार बना रहा। सौ दिन के इन सौ कार्यक्रमों ने पार्टी के लिए मजबूत नींव बनाई। उसके बाद चुनाव अभियान शुरू हुआ तो पार्टी के बड़े नेताओं ने जनसभा से भाजपा की विजय का माहौल बना दिया।
Previous Post Next Post