सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर निगम के पूर्व पार्षद व पूर्व जीडीए बोर्ड सदस्य ज्ञानचंद विद्यार्थी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ंिहंडन मोक्ष धाम पर किया गया। ज्ञानचंद विद्यार्थी नगर निगम में वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक पार्षद रहे। वे नगर निगम में उप नेता भी रहे। साथ ही नगर निगम से पहली बार जीडीए बोर्ड सदस्य बने तो उनमें ज्ञानचंद विद्यार्थी भी शामिल थे। 

बाबा हरदेव सिंह के साथ उन्होंने शहर की पानी की समस्या को खत्म करने के लिए दिन-रात काम किया था। साथ ही जीडीए की प्रताप विहार की कालोनी को मुक्त कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी। वे आरएसएस के प्रचारक होने के साथ योग संस्थान व आर्य समाज से भी जुडे रहे। हिंदी-संस्कृत के शिक्षक ज्ञानचंद विद्यार्थी रोहतगी सैकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक कल्याण परिषद के कई वर्ष तक अध्यक्ष रहे। वे गुरूजी के नाम से लोकप्रिय थे और भाजपा के कई नेता उन्हें अपना गुरू मानते थे। 

अपनी ईमानदार, मिलनसार व मेहनती छवि के कारण उनकी शहर में अलग पहचान थी। ज्ञानचंद विद्यार्थी काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी के चलते 26 मार्च की सुबह उनका निधन हो गया। हिंडन मोक्ष धाम पर उनके अंतिम संस्कार में उनके पुत्र सुभाष, अमित, भतीजे एडवोकेट भूपेंद्र चित्तौडिया के अलावा पार्षद राजेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post