रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- होली का त्योहार एकता और अखंडता को बढ़ाने का कार्य करता है। होली पर सभी लोग दुवेश भावना को भूल कर एक दुसरो को गले लगते है। अपनापन फाउंडेशन ने हनुमान मंदिर घण्टा घर पर होली मिलन एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज मे विशेष सहयोग करने वाले 15 व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भजन, गीत, काव्यपाठ, नृत्य व भगवान की लीला की झलकियों ने सभी का मन मोह लिया भगवान कृष्ण व राधा की झांकी ने मंदिर प्रांगण को व्रन्दावन बना दिया। राधा कृष्ण व शिव पार्वती की झांकी के साथ कार्यक्रम में आये सभी अतिथिगणों ने नृत्य कर आनन्द लिया।
   
अपनापन होली मिलन व सम्मान समारोह में भजन गीत नृत्य काव्यपाठ व झांकियो ने मंत्रमुग्ध किया ।शहर की गणमान्य हस्तियो ने भाग लिया।15 समाज सेवियो का हुआ सम्मान। आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा, गुरुमाँ कविता अस्थाना, राष्ट्रीय कवि कृष्ण मित्र, किसान नेता कृष्ण बीर चौधरी, सुरेश चव्हाणके(एमडी सुदर्शन न्यूज़), योगशिक्षक सुभाष गर्ग, कामलाबहिंन, डॉ मधु पोद्दार, होम्योपैथिक चिकित्सक रीतू सचदेवा, सत्यभूषण जैन, डॉ वर्तिका दीदी, फिजियो चिकित्सक वरुणा गुप्ता, उदिता त्यागी, कवि कुशल कुशवाहा, पीयूष मालवीय, कवयित्री मधु स्वामी, कवयित्री निवेदिता शर्मा  को सम्मानित किया गया।
 
मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, बलदेव राज शर्मा, महापौर आशा शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर इन्होंने कार्यक्रम की जम कर तारीफ की तथा संस्था द्वारा आखों व कान के कैम्प, प्रत्येक मंगलवार को जरूरतमंद को भोजन की व्यवथा  को लेकर संस्था के पदाधिकारियो  की तारीफ कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार समाज और परिवार के मिलन के बीच की अहम कड़ी है। इससे पारिवारिक और सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है। यहां आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ने समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया है ऐसे कार्यक्रम समाज को एक मंच से जोड़कर सामाजिक, पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करता है। संपूर्ण संस्कृति को अपने में समाहित करने का पर्व होली है। सद्भाव के साथ राग और द्वेष से मुक्त होकर यह हृदय के मिलने का क्षण होता है।
  
कार्यक्रम को भव्य बनाने में संस्था के संरक्षक अशोक गोयल, नानक चंद गोयल, राजेश बंसल,आर के गोयल, राकेश स्वामी, अमरदत्त शर्मा, सीमा गोयल, सुनील वार्ष्णेय, विनोद गोयल,अशोक गुप्ता आटे वालो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय   गुप्ता, सुभष चंद्रा,अशोक अरोड़ा, सुबोध गुप्ता, राकेश बठला, उदित मोहन, अशोक भारतीय, संदीप बंसल, अनिरुद्ध वशिष्ट,  वंदना चौधरी, वीना बोहरा, अनिता शर्मा , नेहा जैन, अंजना त्यागी, सौरभ जायसवाल, विपिन अग्रवाल, देवेंद्र हितकारी, डॉक्टर ओ पी अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अम्बरीष गोयल, राकेश काका, हिमांशु लव व नीरज गोयल सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post