रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- मथुरा से कनखल शादी समारोह में आए दो बारातियों को कनखल हाईवे पेट्रोल पंप के समीप देर रात्रि कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बारातियों की दुखद मृत्यु हो गई।                                 

कनखल पुलिस प्रभारी मुकेश चौहान के अनुसार कनखल देर रात्रि राजा बाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासी चौक बाजार भरतपुर गेट थाना कोतवाली (मथुरा) विवाह समारोह में मथुरा से हरिद्वार आए हुए थे। हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के निकट देर रात्रि दोनों को देहरादून से आती हुई कार संख्या यूपी 15 बीडब्ल्यू 3195 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।                                                        
मृतकों के भतीजे भारत वर्मा निवासी शीतला घाटी मथुरा यूपी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कनखल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Previous Post Next Post