सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाज़ियाबाद :- गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्षा एवं भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि आगामी 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के चुनाव के परिणाम घोषित होंगे तो अवश्य ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार का जो संचालन पिछले 5 वर्षों में हुआ है उन्हीं के द्वारा किए गए कार्यों को जाता है।

उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगा है भयमुक्त वातावरण बना है महिलाएं बहन बेटियों के लिए एक सुरक्षा का माहौल बना है शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हुए हैं हाईवे का निर्माण हुआ है दोबारा भाजपा की सरकार बनने से राज्य के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और जो कार्य होने बाकी हैं उन कार्यों का भी संपादन कुशलतापूर्वक होगा
Previous Post Next Post