रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने आज अपने कार्यालय एफ 10, पटेल नगर, गाजियाबाद मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडर की 131 वीँ जयन्ती बडी धुमधाम से मनायी, सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धान्जलि दी गयी।

इस अवसर पर बोलते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बाबा साहब को लोकप्रिय, भारतीय बहुजन विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनितिज्ञ, समाज सुधारक के रुप में याद किया, उन्होनें बाबा साहब को दलित ,बौद्ध आन्दोलन का महान योद्धा बताया।

पार्टी संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि हिंदुपंथ में व्याप्त कुरितियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकर सन 1956 मे उन्होने बोद्ध धर्म अपनाया, और 1990 में उन्हे भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। हर वर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहब का जन्मदिन बडी धूमधाम से भारत मे ही नही अपितु पुरे विश्व मनाया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा ( हौदिया ) ने कहा कि बाबा साहब भारत के प्रथम संविधान सभा के अध्यक्ष थे, उन्होने भारत को उत्तम संविधान दिया।उन्होनें छुआछूत को गुलामी से भी बदतर बताया था।अम्बेडकर इस्लाम की रितियो के भी बडे आलोचक थे, उन्होने भारत विभाजन का तो पक्ष लिया पर मुस्लिमों में व्याप्त बालविवाह की प्रथा और महिलाओं के साथ होने वाले दुरव्यवहार की भी घोर निंदा की।

इस अवसर पर अनिल सिन्हा(प्रभारी बिहार प्रदेश), संजय श्रीवास्तव, सुरेश राणा, दीपक शर्मा , राजीव गौतम, सियाराम यादव,विनोद अकेला, धर्मनाथ सिंह, सुभास पांडे, डा अशोक शर्मा, वी के सक्सैना राजीव रैना, अरुण कुमार ( दिल्ली प्रदेश सचिव) सुभाष पांडे, श्रीकांत गिरी, सुजीत तिवारी (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहिबाबाद) ,विकास त्यागी, राजेश यादव, राजीव राणा, व्यास पांडे, भौला, भविष्य, वंश  नसरुद्दीन, विकास, जगदीश गोयल, रिंकु, रोहित, अक्षय, रामगोपाल, प्रिन्स, विवेक राणा, दीपक वर्मा, दीपक पाँल, सुनील यादव, मनोज शर्मा, प्रदीप पाठक,जे पी दुबे, राजेन्द्र गौतम, अनुपम अग्रवाल, गणेश दिक्षित, प्रवीन शुक्ला सहित सैकडो लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post