सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- इस्कॉन के राजनगर स्थित मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में राम जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता प्रभु व जोनल सैकेटरी सुंदर गोपाल प्रभु ने भगवान राम का अभिषेक किया। 

उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा व अपने भक्तों को अत्याचार से बचाने के लिए ही भगवान कभी राम तो कभी कृष्ण अवतार लेते हैं। हरे कृष्ण हरे राम ऐसा महामंत्र है, जिसका सच्चे मन से उच्चारण करने मात्र से हर प्रकार का कष्ट मिट जाता है और हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। सुंदर गोपाल प्रभु ने कीर्तन द्वारा लोगों को भगवान के  गुणों का रसास्वादन कराया तो लोग मंत्रमुग्ध होकर घंटों नृत्य करते रहे।
Previous Post Next Post