सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

मथुरा :- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां  सिरफिरे प्रेमी ने शादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब दुल्हन जयमाल के बाद कमरे में जहां रही थी। घटना के बाद घराती और बारातियों में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला नौहझील थाना क्षेत्र  का बताया जा रहा है जहां पर  मुबारकपुर में खूबीराम की पुत्री काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। वरमाला कार्यक्रम के बाद जैसे ही दुल्हन घर की तरफ बढ़ी इसी दौरान सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ दूल्हे को भी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने मामले में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
Previous Post Next Post