रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- स्वर्गीय श्री राजकुमार त्यागी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वधान में योगसवी श्री स्वर्गीय राजकुमार त्यागी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय योग साधना शिविर के द्वितीय दिवस पर ब्रह्मऋषि आचार्य नीरज योगी ने कहा कि शारीरिक,मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति के लिए दैनिक योग अत्यंत आवश्यक है। अपने प्रति व समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए नित्य योगाभ्यास करते हुए हम अध्यात्मिक साधना  की परिपक्वता अवस्था तक पहुंच सकते हैं।

आसनों के अभ्यास से स्थिरता,सुख की अनुभूति होती है।आसनों का उद्देश्य शरीर व मन में समन्वय बनाना है जिससे मनुष्य सबल, स्वस्थ,प्रसन्न,सक्रिय एवम शक्ति को संचित करने योग्य बन सके।उच्च रक्तचाप व तनाव दूर करने में योग सहायक है।हम भीतर से शान्त व बाहर से क्रिया शील रहकर दिव्य जीवन प्राप्त कर सकते हैं। स्वर्गीय श्री राजकुमार त्यागी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी तरु त्यागी ने कहा कि योग की महत्ता को आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है इसलिए आओ इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनायें। तरु त्यागी ने योग साधना में आए हुए सभी साधकों का दिल की गहराई से वंदन अभिनंदन किया आज योग साधकों की संख्या हजारों में पहुंच गई।

इस अवसर पर परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल विश्व ब्राह्मण संघ  प्रवक्ता ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान भाजपा उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल देवेंद्र हितकारी योगाचार्य अरुण त्यागी संयोजक परमार्थ मंडल मोहर सिंह एमके से सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार डॉ एस पी त्यागी महेंद्र गिरधर रक्षा विभाग एसपी सिंह जी ए आरआर पाल सत्यपाल योग साधक डॉ सरोज सिरोही सेवाराम त्यागी अजय त्यागी अश्वनी त्यागी विनीत विनीत त्यागी एडवोकेट नीरज त्यागी महल वाला सुरेश त्यागी वरिष्ठ योग प्रचारक  सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थिति रहे।
Previous Post Next Post