◼️स्कूल की पूर्व छात्रा अर्चना का चयन इसरो में हुआ है
 

सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- ब्लूम पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल कीं पूर्व छात्रा अर्चना बिष्ट का चयन भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो में हो गया है।  अर्चना की इस उपलब्धि से स्कूल के छात्र-छात्राओं में खुशी है। स्कूल द्वारा  इस उपलब्धि के लिए अर्चना बिष्ट को सम्मानित भी  किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने उन्हें बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि अर्चना बिष्ट ने स्कूल व गाजियाबाद ही नहीं पूरे प्रदेश का गौरव बढाया है। 

अर्चना बिष्ट ने ब्लूम पब्लिक सीनियर सैकेंडरी से शिक्षा लेने के बाद ग्रेजुएशन डीयू से की। उसके बाद बीएचयू से मास्टर्स की डिग्री ली। इसी वर्ष उनका चयन आईआईटी रूडकी में पीएचडी के लिए हुआ था। अब उनका इसरो में चयन हो गया है तो वे पीएचडी नहीं करेंगी। अर्चना बिष्ट ने मैथ कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके दादा मोहन सिंह बिष्ट व नाना महीपाल सिंह नेगी फौज में थे। 

बचपन से ही मैथ में रूचि होने के कारण उन्होंने इसरो में जाने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने सच भी कर दिखाया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता.पिता विनोद सिंह बिष्ट व बीना बिष्ट समेत सभी परिजनों व अपने शिक्षकों को दिया।
Previous Post Next Post