रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा चौकी लोहियानगर क्षेत्र मे चैकिंग के दौरान 1 मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो नही रूका, शक बदमाश होने पर सूचना फलैश कर पुलिस पार्टी द्वारा मोटर साइकिल सवार को घेरने की कोशिश की गई कि लोहियानगर हमदर्द ग्राउण्ड चौकी क्षेत्र लोहियानगर मे बदमाश द्वारा खुद को घिरता देख मो0सा0 छोडकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा।
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिग मे बदमाश के बाये पैर मे गोली लगी व गिर गया घायल बदमाश को मौके पर 14.30 बजे पकड लिया जिसने अपना नाम सूरज पुत्र मदनलाल नि0- बाल्मिकी कुंज पटेलनगर तृतीय थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद बताया जिसके कब्जे से 1 तमन्चा 315 बोर , तमन्चे की नाल मे फसा 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना मे प्रयुक्त बरामद 01 मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई। अभियुक्त लूट, छिनैती,चोरी करने का पेशवर अपराधी है व थाना सिहानीगेट का टॉप 10 अपराधी है तथा अभि0 का पुराना आपराधिक इतिहास है । उपरोक्त घटना मे थाना सिहानीगेट के आरक्षी 276 विनित कुमार भी गोली लगने  से घायल हो गया। घायल आरक्षी व अभि0 को वास्ते उपचार अस्पताल मे भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम व पता
1- सूरज पुत्र मदनलाल नि0- बाल्मिकी कुंज पटेलनगर तृतीय थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद 

बरामदगी का विवरण
1- घटना मे प्रयुक्त बिना नं0 प्लेट की 01 मोटर साइकिल
2- 01 अवैध तमंचा 315 बोर
3-तमंचे की नाल मे फसा 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
1.मु0अ0स0-215/2022 धारा 307 भादवि0 थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद
2. मु0अ0स0-216/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद
*आपराधिक इतिहास- सूरज पुत्र मदनलाल नि0 उपरोक्त* 
1. मु0अ0स0 1143/15 धारा 356 भादवि0 थाना सिहानीगेट गाजियाबाद
2. मु0अ0स0 1186/15 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भादवि0 थाना सिहानीगेट गाजियाबाद
3. मु0अ0स0 1962/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सिहानीगेट गाजियाबाद
4. मु0अ0स0 1964/18 धारा 411/414 भादवि0 थाना सिहानीगेट गाजियाबाद
5.मु0अ0स0 700/21 धारा 392 भादवि थाना लिंकरोड गाजियाबाद
6. मु0अ0स0 709/21 धारा 392 भादवि थाना लिंकरोड गाजियाबाद 
7.मु0अ0स0 711/21 धारा 3/25A.ACT. थाना लिंकरोड गाजियाबाद 

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ विक्रम सिंह थाना सिहानीगेट गा0बाद
2.उ0नि0 लालबाबू मिश्रा थाना सिहानीगेट गा0बाद 
3.उ0नि0जाहिद खान थाना सिहानीगेट गा0बाद
6..HC 705 राजेन्द्र सिंह थाना सिहानीगेट गा0बाद
7.का0 1546 रोहित कुमार थाना सिहानीगेट गा0बाद
8.का0 276 विनीत कुमार थाना सिहानीगेट गा0बाद
9.है0का0 371 शाहिद थाना सिहानीगेट गा0बाद
10.का0 प्रमोद  सिंह थाना सिहानीगेट गा0बाद
Previous Post Next Post