सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में भी समाज की सेवा के लिए आगे रहने वाले देश के प्रमुख उद्यमी, समाजसेवी व भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को सम्मानित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता नेतृत्व में पंडित अशोक भारतीय, संजय गोयल, विशाल जैन, अनिल मेहरा, परमानंद सिंगल आदि पदाधिकारियों ने देश के प्रमुख उद्यमी व भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को उनके मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। 

बालकिशन गुप्ता व पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि कोरोना काल में जब के लोग घर से बाहर भी निकल रहे थे, संजीव गुप्ता ने समाज सेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जिनसे कई लोगों की जान बची। सभी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिल्ली के ली मेडिसन होटल में सम्मानित किए जाने की बधाई भी दी।
Previous Post Next Post