रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- संत नगरी कनखल स्थित श्रीगीता विज्ञान आश्रम में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर विज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि भारत भगवान और भक्तों का देश है। यहां के संस्कार और संस्कृति पूरे विश्व में अद्वितीय है। वे शुक्रवार को विष्णु गार्डन स्थित श्रीगीता विज्ञान आश्रम में चारधाम यात्रा हेतु आए भक्तों को तीर्थ यात्रा का महत्व समझा रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवत धामों का दर्शन करने मात्र से व्यक्ति की विचारधारा सात्विक और सकारात्मक हो जाती है। जिससे समाज में मानवीयता का समावेश होता है।                
श्रीधाम हिमालय की यात्रा को संपूर्ण मानवता के लिए उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति को पवित्र हिमालय की यात्रा अवश्य करनी चाहिए और तीर्थ यात्रा के माध्यम से व्यक्ति अपनी दिनचर्चा को संन्तुलित कर स्वस्थ और चिरायु जीवन प्राप्त कर सकता है। चार धाम की हिमालय यात्रा भगवान और भक्त के मिलन का एक द्वार है। जहां भक्त अपने को भगवान के अत्यंत निकट पाता है।
Previous Post Next Post