रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नरेंद्र मोदी के प्रधान सेवक के रूप में जन कल्याणकारी 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा, संकल्प व सुशासन कार्यक्रम का आयोजन अपनापन फाउंडेशन द्वारा हनुमान मंदिर पर रसोई सेवा द्वारा किया गया।
     
भाजपा महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहां कि हम राष्ट्रवाद की विचारधारा से जुड़े हैं मानव सेवा की परंपरा हमारे संस्कारों में है। मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लिए  निरंतर कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। आज हम सशक्त स्वभिमानी आत्मनिर्भर  भारत के रूप में नए भारत के निर्माण में जुटे है। संजीव शर्मा आज रसोई में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने संजीव शर्मा का राम नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया।
     
इस अवसर पर अपनापन फाउंडेशन के संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि मोदी राज मेक इन इंडिया, निशुल्क चिकित्सा, निशल्क  भरणपोषण, सस्ते आवास, गांव गांव पक्की सड़क, बिजली, सिंचाई, पेय जल, शौचालय, गैस सिलेंडर सहित सैकड़ों सेवाएं जाति व मजहब के भेद के बिना सबको प्रदान की। कोरोना से बचाव किया। दुनिया को वेक्सीन भेजी। केंद्र में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी पर हमें गर्व है।
    
रसौई सेवा में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, एम के गोयल, राजेश बंसल , नानक चंद, राकेश स्वामी, विकास बंसल, रजनी गुप्ता, अमित गोयल, सुदेश रानी, माया भारती, आर के गोयल, अमरदत्त शर्मा, बाके बिहारी दुबे, विपुल अग्रवाल, नीरज गोयल आदि ने सहयोग किया।
Previous Post Next Post