रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- प्रख्यात पर्यावरणविद हिमालय पुत्र स्व. सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आम आदमी  पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि स्व. सुंदर लाल बहुगुणा एक महान पर्यावरण-चिंतक समाज सुधारक और चिपको आंदोलन के सूत्रधार थे। उन्होंने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। वह भारत के आरंभिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक थे।                   

महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा एक सरल व्यक्तिव के धनी थे, उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में कई अस्मरणीय कार्य किये। बहुगुणा जी 1984 में राष्टीय एकता पुरुष्कार, 1983 में वृक्ष मानव पुरुस्कार, 1985 जमनालाल बजाज पुरुस्कार, 1984 राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार, 1981 में पद्मश्री पुरुस्कार, 2004 में पद्म विभूषण पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।      

आप नेता अनिल सती ने कहा कि वह फकीराना शैली और जुझारू तेवर के लिए प्रख्यात थे। उनके चलाये गए समाज कल्याण के कार्य आज भी युवाओं के लिए मिशाल है। पर्यावरण प्रेमी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपना पूरा जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधानसभा प्रभारी संजय सैनी आशीष गॉड संजय गौतम नीरज अनिल सती मनोज आदि आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post