रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- लघु व्यापारियों द्वारा नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स आफ इंडिया (नासवी) के तत्वाधान में अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार नासवी के आव्हान पर अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थानों से हटाए जाने के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में भारी तादाद में तुलसी चौक पर इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन ई-मेल द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत किया। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन जिलाधिकारी, हरिद्वार मुख्य नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से प्रेषित की। 

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा लघु व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतवर्ष में चलाए जा रहे अतिक्रमण के नाम पर रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलित हैं, आने वाले दिनों में यदि रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को इंसाफ नहीं मिला तो राजधानी दिल्ली में महा प्रदर्शन किए जाएंगे                                                              

आंदोलन का समर्थन करते लघु व्यापारियों में राजेंद्र पाल, मनोज कुमार मंडल, सचिन राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, तस्लीम अहमद, जय भगवान, धर्मपाल कश्यप, यामीन अंसारी, नईम सलमानी, सतीश प्रजापति, दलीप गुप्ता, राजा राम प्रजापति, मोहनलाल आदि सहित कई स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post