रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- पिछले कई वर्षों से समाजिक कार्यों में कार्यरत संस्था निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक कार्यक्रम के दौरान गठित की गई अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपनी संस्था के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मधु भटनागर ने कार्यकारिणी की घोषणा की तथा पिछले 5 वर्षों में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मजदूरों के बच्चों के लिए पूरी तरह निःशुल्क स्कूल चलाया जा रहा था जो कोरोना काल में स्थगित कर दिया था। संस्था की ओर से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए स्टील के बर्तनों का एक बैंक चलाया जा रहा है, वो भी पूरी तरह निःशुल्क है। इसके अतिरिक्त किए जा रहे अन्य कार्यों की भी जानकारी दी। नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आगामी 12 महीने के कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था के संरक्षक आर एन पाण्डे, प्रीतमलाल एवं वाई डी चतुर्वेदी ने सभी का मार्गदर्शन किया। संस्था के नवनियुक्त सचिव अमित श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को सेवा करने हेतु शपथग्रहण कराई। 

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, डॉ. सुनील भटनागर, विमल कुमार गुप्ता के अलावा जोगिंदर सिंह, शिवकुमार शर्मा, प्रदीप बाली, महेश निवाल, डॉ.एसपीएस चौहान, अनुपमा गांधी, रवि अग्रवाल, रमन सक्सेना, राकेश गुसाईं, पूनम शर्मा, महेश चंद, क्षमा चौधरी, वन्दना शर्मा, अजय श्रीवास्तव आदि को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस मौके पर पल्लवी शर्मा,  रमाकांत यादव, शैंकी शर्मा,आलोक शंकर शुक्ला आदि ने भी सहयोग किया।
Previous Post Next Post