सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- चिंरजीव विहार स्थित शास्त्रीय संगीत व नृत्य के विद्यालय सरगम का 24 वां वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर व कथक सम्राट पं. बिरजू महाराज को रंगारंग कार्यक्रमों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि महपौर आशा शर्मा, विशिष्ट अतिथि जयपुर घराने के कथक गुरू पंण् राजेंद्र गंगानी व डीपीएस राजनगर की प्रधानाचार्य शुचि शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर व पंडित बिरजू महाराज ने जहां भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी, वहीं भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। सरगम की प्रधानाचार्य फाल्गुनी नियोगी ने सभी अतिथियों का स्मृति चिंह देकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने अपनी गुरू ऋचा राघव व सोनम श्रीवास्तव के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंचम सवारी, धमार व झपताल आदि अप्रचलित तालों पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, लोक नृत्य व कथक नृत्य से स्वर कोकिला लता मंगेशकर व कथक सम्राट पं. बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सुब्रतो नियोगी ने किया। तबले पर संगत अमित शर्मा ने की।
Previous Post Next Post