रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- नगर निगम द्वारा शहर में कुशलतापूर्वक कई अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें महत्वपूर्ण अभियान शहर वासियों के हित हेतु गोवंश को पकड़ने का वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया निराश्रित गोवंश जो सड़कों पर निरंकुश घूमते थे उनकी वजह से कई स्थानों पर दुर्घटना होने की संभावनाएं भी बनी रहती थी शिकायतें प्राप्त होने पर उनको अभियान चलाकर गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा पकड़ा गया तथा उनके लिए उपयुक्त स्थान नंदी पार्क में लाया गया जहां उनके लिए बेहतर सुविधाएं गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ही कराई गई है।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि महापौर आशा शर्मा  तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के आदेश अनुसार डॉक्टर अनुज कुमार सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी की देखरेख में शहर के पांचो जोनो से निराश्रित गोवंश को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया गया ऐसी पॉश इलाके जहां पर गोवंश निराश्रित घूमते रहते थे उनको गलियों मुख्य चौराहों से पकड़ा गया और गाजियाबाद नगर निगम की टीम द्वारा नंदी पार्क में छोड़ा गया वर्तमान में लगभग 1500 से 2000 गोवंश नंदी पार्क में आश्रित हैं तथा प्रति सप्ताह 10 से 50 निराश्रित गोवंश नंदी पार्क में लाए जाते हैं खाने-पीने से लेकर वातानुकूलित स्थान गोवंश को गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा उपलब्ध कराया जाता है श्रद्धालुओं का भी विशेष सहयोग गाजियाबाद नगर निगम टीम को प्राप्त हुआ।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर में निराश्रित गोवंश को गाजियाबाद नगर निगम पकड़ कर उचित स्थान पर पहुंचा रहा है साथ ही गो पालकों से भी अपील की जाती है कि सड़कों पर गोवंश को खुला ना छोड़े ताकि शहर वासियों को किसी प्रकार की दुर्घटना गोवंश के खुला छोड़ने से ना हो उनका विशेष ध्यान रखें साथ ही गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाई गई योजना अनुसार उनके गोबर का निस्तारण का भी लाभ उठाएं।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा खुले में छोड़े हुए पालतू गोवंश को पकड़ने के उपरांत पशुपालक 15 दिन के अंदर यदि निगम के पास अपनी गाय बछड़ा या अन्य गोवंश को वापस लेने आता है तो उसको गोवंश खुला न छोड़ने की अपील की जाती है साथ ही अब तक लगभग साडे ₹3 लाख रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाई गई सभी प्रकार की योजनाओं में पार्षदों सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ संस्थाओं का भी विशेष सहयोग निगम को प्राप्त होता है जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम सहयोगियों का साधुवाद भी प्रकट करता है।
Previous Post Next Post