सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के एक होटल के कमरे में महिला की लाश मिली है। अलीगढ़ निवासी महिला से मिलने के लिए देर रात एक व्यक्ति आया था। पुलिस मान रही है कि किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई और इसके बाद महिला की हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

यह मामला बजरिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल आर्यदीप का है। बुधवार रात 48 वर्षीय प्रियंका निवासी अलीगढ़ इस होटल में आई और एक कमरा लिया। कमरा नंबर-104 में रात 11 बजे उससे मिलने के लिए एक व्यक्ति आया। यह व्यक्ति करीब एक घंटे बाद होटल से चला गया। गुरुवार सुबह जब सफाईकर्मी ने साफ-सफाई करने के लिए गेट नॉक किया तो वह खुला हुआ था। सफाईकर्मी ने देखा तो महिला की लाश कमरे में नीचे पड़ी हुई थी।

सूचना पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने होटल से सारे सुबूत जुटाए हैं। जो व्यक्ति मिलने के लिए आया था, उसका भी रिकॉर्ड निकलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, होटल मालिक रविन्द्र यादव ने बताया कि यह महिला अक्सर रात में देरी होने पर नाइट स्टे के लिए इस होटल में आकर ठहरती थी। जो युवक इस महिला से मिलने के लिए रात में आया था, उसका भी आईडी प्रूफ होटल वालों के पास रखा हुआ है, जो पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है।
Previous Post Next Post