सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स महाविद्यालय के संस्थापक,   प्रमुख समाजसेवी व गौसेवक कृष्णलाल चड्ढा की 100 वी जयंती  श्री कृष्ण गऊशाला करहेड़ा में मनाई गई। गौपूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
श्रीकृष्ण गौशाला में गौपूजन व भंडारे के बाद सभी गौसेवकों को सम्मानित किया गया व उपहार भेंट किये गये। महाविद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह सिरोही, सचिव डॉ. गीता मल्होत्रा, सयुंक्त सचिव वेद प्रकाश बंसल  उपाध्यक्ष डी पी गर्ग, संस्थापक सदस्य पवन आनंद, कोषाध्यक्ष पुरूषोतम चावला, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू चावला, रजिस्ट्रार शशि खन्ना आदि ने भी आयोजन में सहयाग दिया।
Previous Post Next Post