रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू में जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने, जिले में होने वाले अपराधों की संख्या को अपनी मेहनत से कम करने और व्यापारियों समेत समस्त जिले के वासियों को भयमुक्त करने के लिए जनपद पुलिस के प्रमुख एसएसपी मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक (नगर) निपुण अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा व् कानून व्यवस्था कायम करने वाली जाबाज पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। 

एसएसपी  मुनिराज जी. कुशल नेतृत्व में गजियाबाद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान में अनेकों अपराधी जेल के पीछे पहुंचे हैं एवं अनेक अपराधी प्रदेश छोड़कर जाने को मजबूर हुए हैं। आपके द्वारा गजियाबाद को भयमुक्त व आतंकमुक्त और अमन चैन एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देने का जो काम किया जा रहा है वह वास्तव में प्रशंसनीय है। आपके द्वारा किए अनगिनत कामों जैसे लोन माफिया लक्ष्य तंवर को जेल भेजा गया, नंदग्राम में हुई बैंक लूट का खुलासा, सिहानी गेट क्षेत्र में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट के अपराधियों की गिरफ्तारी, कवि के डबल मर्डर कांड का खुलासा, सैकड़ों व्यक्तियों के करोड़ों रुपए हड़पने वाले रेड एप्पल बिल्डर की गिरफ्तारी, जनपद भर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के द्वारा गुण्डों व अपराधियों का धरपकड़ एवं सफाए के अभियान की व्यापक सफलता के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल आपकी भूरी भूरी प्रशंसा करता है। 

आप जैसे जांबाज पुलिस अधिकारी जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर दुर्दांत अपराधियों से लोहा लिया, ऐसे अधिकारियों के कारण ही समाज में कानून का राज कायम है एवं व्यापारी गण अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापारियों व समाज में आतंक फैलाने की धमकी देकर, आतंकित करके अवैध वसूली करने वाले अनेक कुख्यात अपराधियों को जेल के भीतर पहुंचाकर समाज को अपराध मुक्त व भयमुक्त करने के लिए सहारनीय और प्रशंसनीय कार्य किए हैं। कानून व्यवस्था एक ऐसा शब्द है जो आए दिन खबरों के माध्यम से आप सुनते और पढ़ते हैं। यह शब्द केवल खबरों के लिहाज से ही नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर भी महत्वपूर्ण है। 

अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करके समाज में शांति, सुरक्षा एवम बेहतर कानून व्यवस्था अच्छे समाज और माहौल का निर्माण हुआ है समाज आज आपने आप को भयमुक्त महसूस करता है। इसी संदर्भ में गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा अपराध के नियंत्रण एवं कानून के प्रभावी क्रियान्वन के लिए आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी संगठनों के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाजियाबाद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और शहर को अपराधमुक्त व व्यापारियों को भयमुक्त करके सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक (नगर) निपुण अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा व कानून व्यवस्था कायम करने वाली जाबाज टीम का हम सभी की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद।

कार्यक्रम का मंच संचालन रजनीश बंसल वरिष्ठ महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया

कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारी और उनकी टीम
मुनिराज जी. (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
निपुण अग्रवाल (IPS) पुलिस अधीक्षक नगर
दीक्षा शर्मा (IPS) पुलिस अधीक्षक अपराध
अभय कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी इंद्रापुरम
स्वतंत्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम
अजय कुमार निरीक्षक, 
अमित खारी एसएचओ कोतवाली
निरीक्षक अब्दुर रहमान सिद्दीकी प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम
मनीष विष्ट प्रभारी निरीक्षक इंद्रापुरम
मुनेश सिंह थानाध्यक्ष बापूधाम
श्री प्रशांत कुमार दीक्षित पीआरओ एसएसपी
बीपी गुप्ता, आईटी सेल
उपनिरीक्षक अरुण मिश्रा
उपनिरीक्षक मोहित कुमार
उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह
उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह
उपनिरीक्षक अरुण वर्मा
उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार
उपनिरीक्षक विजय कुमार
उपनिरीक्षक रविंद्र
मुख्य आरक्षी बालेंद्र
मुख्य आरक्षी खुर्शीद
मुख्य आरक्षी अनुज
मुख्य आरक्षी सतवीर तालान
मुख्य आरक्षी मोनू
मुख्य आरक्षी अनुज
मुख्य आरक्षी आसिफ
मुख्य आरक्षी रूपेश
मुख्य आरक्षी अमित
मुख्य आरक्षी कछिंद
मुख्य आरक्षी सुभाष
आरक्षी अखिलेश
आरक्षी रविंद्र
आरक्षी मनोज कुमार
आरक्षी नीरज कुमार
आरक्षी मनोज कुमार
आरक्षी संदीप शर्मा
आरक्षी विपुल
आरक्षी मुनेश
आरक्षी दलवीर
आरक्षी उदयभान
आरक्षी मंजीत
आरक्षी विपिन

सम्मान समारोह में सहयोग करने के लिए सभी व्यापारी बंधुओं का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
अतिथियों के रूप में सलामत मियां (युग करवट), मनोज गुप्ता (करंट क्राइम), राजकुमार राणा (एकता ज्योति) उपस्थित रहे
 
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नानक चन्द्र गोयल (मेरठ मण्डल प्रभारी), अनिल  सांवरिया (मेरठ मण्डल अध्यक्ष), अनुज मित्तल उपाध्यस-मेरठ मण्डल, रजनीश बंसल वरिष्ठ महामन्त्री- मेरठ मण्डल, देवेन्द्र हितकारी जिला चेयरमैन, गौरव गर्ग जिला प्रभारी,  अतुल जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, सीमा गोयल जिलाध्यक्ष महिला इकाई, संदीप सिंघल अध्यक्ष, राज किश्केर गुप्ता, सुरेश महाजन, केपी गुप्ता, महेश अग्रवाल,  रायलक्ष्मी जैन, रश्मि गुप्ता, का अतुलनीय सहयोग रहा।
Previous Post Next Post