रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम वाबैग के माध्यम से शहर की सीवर समस्याओं का समाधान कराता है। जिसमें जलकल विभाग मॉनिटरिंग करा कर शहर की सीवर समस्याओं का निस्तारण कराता है, गत दिवस में देखा गया है  मानसून से पूर्व शहर के नालों की सफाई व्यवस्था चल रही है जिसके लिए संबंधित विभाग द्वारा टीम के साथ बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मानसून से पहले शहर की सीवर मैन हॉल की सफाई व्यवस्था को भी बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है।

गाजियाबाद मेयर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार शहर के सीवर मेन हॉल की सफाई के लिए कड़े निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार की मानसून के दौरान समस्या उत्पन्न ना हो, जिस पर कार्यवाही करते हुए गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सीवर सफाई की कार्यवाही जोरों पर चल रही हैl  शहर की पांचों जोनो में एक बड़ी टीम के द्वारा सीवर व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी जोन के अलग-अलग सुपरवाइजर द्वारा सीवर की समस्याओं के समाधान मौके पर जाकर कराए जाते हैंl
Previous Post Next Post