रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में चल रहे नवीन प्रधानाचार्य अभ्यास एवं प्राविण्य वर्ग का समापन हो गया। प्रातः काल पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी प्रधानाचार्यों ने यज्ञ किया। इसके पश्चात सभी ने पर्यावरण संरक्षण की संकल्प लिया ।

यज्ञ के मुख्य यजमान विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू एवं वर्गाधिकारी सुशील रहे।प्रांतीय संगठन मंत्री तपन कुमार ने बताया कि नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत जितने भी प्रकल्प दिए गए हैं उन सभी को अपने संस्थानों में लागू करवाने के लिए तथा छात्र केंद्रित शिक्षा ,नवाचार आधारित शिक्षा एवं अपने गौरवशाली इतिहास  व मातृभाषा आदि का समावेश करके शिक्षा को समाज के योग्य, देश के लिए योग्य बनाना चाहिए। छात्र छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए हमें अपना पूर्ण प्रयास करना है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सबसे पहले श्रम साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षु प्रधानाचार्य द्वारा पूरे विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। श्रम साधना का मुख्य संदेश यह है कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। यदि हम स्व की प्रेरणा से छात्रों को सिखाएंगे तो छात्र इस को भली-भांति समझेंगे एवं प्रेरणा लेंगे। इसका विचार करते हुए श्रम साधना का आयोजन किया  गया।

आचार्य शिव कुमार शर्मा द्वारा वेद मंत्रों द्वारा यज्ञ का यज्ञ किया। यज्ञ सामग्री में प्रदूषणशोषक वस्तुएं जैसे नीम की पत्तियां ,लोबान, गूगल कपूर आदि का समायोजन करके प्रकृति को शुद्ध करने का आह्वान किया। यज्ञ के अवसर पर सभी प्रधानाचार्य सहित महेश चंद शर्मा, सोमगिरी, कृष्ण कुमार, जितेन्द्र जी,प्रवेश कुमार,अनिल पंवार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Previous Post Next Post