रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम द्वारा पहले भी तालाबों को ढूंढने पर शहर की प्रशंसा प्राप्त की है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए 6 ओर तालाबों को ढूंढ निकाला है।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत जो तालाब लुप्त हो चुके थे या उन पर पक्का निर्माण कर उनको ढक दिया गया था इस पर कार्यवाही करते हुए पुनः 6 तालाब रेवेन्यू रिकॉर्ड के माध्यम से ढूंढ लिए गए हैं। जिसमें महरोली में एक तालाब बम्हेटा में 3 तालाब कड़कड़ मॉडल में एक तालाब हरसाओं में एक तालाब ढूंढ निकाला है भूजल स्तर सुधार के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार के लिए तालाबों सजीव करना हर शहरवासी की जिम्मेदारी है जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयासरत हैं।

संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम द्वारा बताया गया कि महरौली में 2340 वर्ग मीटर तालाब की भूमि को निकाला गया है जिसका खसरा नंबर 726 है जिस पर अवैध रूप से पक्का निर्माण भी किया गया हुआ था जिसको मौके पर जाकर हटाया गया और उक्त स्थल को तालाब हेतु खाली किया गया है जिस पर जल्द ही तालाब के लिए कार्यवाही महापौर तथा नगर आयुक्त के निर्देशानुसार कराई जाएगी। इसी प्रकार शहर में अन्य स्थानों पर भी जहां-जहां तालाबों की जगह है उनको खाली कराया जाएगा जिसके लिए नगर आयुक्त के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।

गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले ग्राम जहां पर तालाब की भूमि निकल रही है। उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं है उनके द्वारा गाजियाबाद नगर निगम को बार-बार धन्यवाद किया जा रहा है साथ ही भूजल स्तर सुधारने तथा शहर के वातावरण को शुद्ध करने में गाजियाबाद नगर निगम अहम भूमिका निभा रहा है जोकि सराहनीय है।
Previous Post Next Post