सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- महिला जैन मिलन गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन शाखा द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। तीज मिलन कार्यक्रम में समाज की सैकडों महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन की क्षेत्रीय संयोजिका संगीता जैन व विशिष्ट अतिथि रिचा जैन ने किया। उन्होंने सभी से तीज पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आहवान किया। 

समारोह में समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत प्रस्तुत कर व उन पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीज क्वीन व 16 श्रृंगार प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने भाग लिया। े प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रीति जैन, मंत्री वंदना जैन, सांस्कृतिक मंत्री दीप्ति जैन व कोषाध्यक्ष वंदना जैन ने सभी का स्वागत किया।
Previous Post Next Post