सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

तलगाज़रडा (भावनगर) :- द्रौपदी मुर्मू के राष्टृपति बनने पर रामकथा वाचक संत मोरारी बापू ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। मोरारी बापू ने एक व्यक्तव्य में कहा कि भारत की बेटी आदरणीया द्रौपदी मुर्मू का प्रथम आदिवासी महिला के तौर पर देश के पंद्रहवें महामहीम राष्ट्रपति के पद पर चुना जाना बहुत ही खुशी का विषय है। ये पूरे राष्ट्र के लिए ही गौरव की बात है। एक साधु के नाते उन्हें बहुत आनंद हो रहा है। बापू ने कहा कि राष्ट्र की अत्यधिक सेवा करने का उन्हें बल प्राप्त हो और उसका फल पूरे राष्ट्र को प्राप्त हो, ऐसी श्री हनुमान जी के चरणों में वो प्रार्थना करते हैं।
Previous Post Next Post