रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- पंडित राम नरेश शुक्ला ने कहा कि शिव पुराण की कथा सच्चे मन से श्रवण करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसे मनुष्यों पर भगवान शिव की कृपा जमकर बरसती है। पटेलनगर के श्री गणेश मंदिर में आयोजित श्री शिव पुराण कथा में उन्होंने कहा कि सावन मास में शिव पुराण की कथा अमृत के समान है। यह कथा हमें भवसागर से पार उतारती हैं। अतः सावन मास में सभी को इस कथा का श्रवण करना चाहिए। शिव.पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए।

उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने विवाह ना करने का निश्चय कर रखा था। इसी कारण वे माता पार्वती के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। तब स्वयं भगवान श्रीराम को भगवान शिव के समक्ष आना पड़ा था। उनके कहने पर ही वे माता पार्वती के साथ विवाह करने के लिए तैयार हुए थे। कथा व्यास विष्णु दत्त सरस ने कहा कि शिव पुराण कथा साक्षात भगवान शिव का ही स्वरूप है। यही कारण कि जो भी भक्त सावन मास में सच्चे मन से शिव पुराण की कथा का श्रवण करता है, उससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भगवान उनके सभी कष्टों को दूर कर उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
Previous Post Next Post