रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार नगरी की जनता जहां शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान है। वही आवारा पशुओं और कुत्तों के आतंक से भी स्थानीय निवासियों को जुझना पड़ रहा है। शहर के स्थानीय निवासी जहां आवारा पशुओं द्वारा फैलाई जा रही गंदगी और संक्रमण से परेशान हैं। वहीं शहर की गलियों में पालतू कुत्तों द्वारा लोगों के घरों के बाहर गंदगी  फैलाना शुरू कर दिया है। पालतू पशुओं के स्वामी कुत्तों को घुमाने के बहाने शहर की गलियों में अपने पालतू जानवरों द्वारा लोगों का घरों के बाहर गंदगी फैला रहे हैं। लोगों द्वारा विरोध करने पर पशु स्वामी लोगों के साथ झगड़ा कर अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। 

आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या एक विकट समस्या बनती जा रही है शहर के कनखल, रानीपुर, मायापुर, शिवमूर्ति व श्रवण नाथ नगर में कई आवारा कुत्ते लोगों को काट चुके हैं। क्षेत्र की कालोनियों में यह आवारा पशु एक गंभीर और विकट समस्या बनते जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार प्रशासन को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है लेकिन निगम प्रशासन ने इस गंभीर समस्या के प्रति अपनी आंख मूंद रखी है।              
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि यदि शीघ्र इन आवारा पशुओं और पालतू पशुओं स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी इसके खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। शहर के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Previous Post Next Post