सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- उप्र शासन लखनऊ के द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित  नीरज भटनागर को  सिविल डिफेंस गाजियाबाद नगर प्रखंड में डिवीजनल वार्डन आर के पद पर तैनाती के लिए पोस्ट एक के वार्डनों द्वारा भटनागर के निवास स्थान पर पहुंच कर फूलमालाओं से उनका अभिवादन किया गया एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

इस मौके पर श्री भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। पोस्ट एक की ओर से सैक्टर वार्डन आशु कुमार,  विनोद कुमार , विकास शर्मा, स्वयंसेवक पुष्पेन्द्र आर्य,  जितेन्द्र ,रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post