रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा अनुभवी पुलिस कर्मियों की कावड़ियों के वेश में तैनाती की गई है। हरकी पौड़ी, बेलवाला, पंतदीप, भीमगोडा आदि अति संवेदनशील इलाकों मे कांवडियों के भेष में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।                                                
विदित हो राज्य सरकारों को गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट के बाद कावड़ यात्रा पर आतंकी व कट्टरपंथी गतिविधियों के मद्देनजर घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन कावड़ यात्रा को लेकर अति सतर्कता बरत रहा है। डीआइजी गढ़वाल द्वारा कई संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।                                                     

इसके अतिरिक्त कांवड़ियों और व्यापारियों के बीच कई बार हिंसक झड़प हो चुकी हैं। जिसके कारण कई अधिकारी व पुलिसकर्मी हिंसा का शिकार होकर घायल हुए हैं। कावड़ यात्रा में कांवड़ियों और व्यापारियों के बीच कई बार हिंसक विवाद हो चुका है। इन्हीं घटनाओं की रोकथाम हेतु हरिद्वार की कावड़ यात्रा पर अनुभवी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों और कावड़ियों के बीच हिंसक घटनाओं के अतिरिक्त आतंकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
Previous Post Next Post