◼️कूडे के कारण बच्चों व बुजुर्गों ने पार्क में आना कर दिया बंद



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- एक तरफ तो स्वच्छता अभियान पर नगर निगम द्वारा करोडों रूपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्क के बाहर सडक पर निगम खुद ही कूडा डाला जा रहा है। नेहरू नगर सैकंड ए ब्लॉक का पार्क इसका सबसे बडा उदाहरण है। नेहरूनगर सैकंड के ए ब्लॉक में डी एन गैस एजेंसी के सामने पार्क है जिसमें ए ब्लॉक ही अन्य ब्लॉकों के लोग भी सुबह-शाम टहलने के लिए आते हैं, मगर पिछले कुछ समय से यह पार्क कूडाघर बना हुआ है। 

नगर निगम द्वारा ए ब्लॉक ही नहीं अन्य ब्लॉकों का कूडा भी पार्क के बाहर सडक पर डाल दिया जाता है। इससे आसपास के क्षेत्रों में बदबू फैली रहती है। बदबू के चलते जहां लोगों का पार्क में टहलना मुश्किल हो गया है, वहीं बच्चे भी पार्क में नहीं खेल पा रहे हैं। डी एन गैस एजेंसी पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते हैं। पार्क के बाहर पडी रहने वाली गंदगी के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही ए ब्लॉक की छवि भी खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि पार्क के बाहर कूडा डाले जाने की शिकायत कई बार की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आसपास के क्षेत्रों में बीमारी फैलने का भी खतरा है।
Previous Post Next Post