रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम द्वारा महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा हेतु तैयारी जोरों पर कराई जा रही है। जिसमें समस्त विभाग अपने अपने दायित्वों को निभा रहे हैं। सबसे प्रमुख कार्य कावड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त करने का है जिसको निर्माण विभाग द्वारा बहुत ही तेजी से किया जा रहा है।

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा बताया गया कि कांवड़ मार्गों के साथ-साथ मंदिरों तक जाने वाले मार्गों को भी गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। रजापुर फ्लाईओवर से राज गैस एजेंसी तक गड्ढा मुक्त का कार्य, राजनगर एक्सटेंशन चौक, आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे, शास्त्री नगर चौक, व अन्य शहर में ऐसे क्षेत्र जो मुख्य मंदिरों तक के मार्ग हैं। उनको भी गड्ढा मुक्त करने का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है बाकी पर कार्य चल रहा हैl

गाजियाबाद शहर से होते हुए हजारों की संख्या मे श्रद्धालु अपने स्थान तक पहुंचते हैं आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए निगम द्वारा प्रकाश व्यवस्था तथा निर्माण के कार्यों पर पूर्ण जोर दिया गया है, समय समय पर सभी विभागीय अध्यक्ष अपने अपने कार्यों का जायजा मौके पर जाकर ले रहे हैं।
Previous Post Next Post