सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने सावन शिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव का परिवार सहित रूद्राभिषेक कराया। पंडित ने विधि-विधान के साथ रूद्राभिषेक कराया। 

जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान शिव की पूजा-अर्चना व उनका रूद्राभिषेक कर उनसे यही प्रार्थना की गई कि हमारा तन मन धन सब  कुछ उनके चरणों में लगा रहे। वे हमें ज्ञान व भक्ति प्रदान करते हुए काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार से दूर रखें। साथ ही सभी के जीवन में सुख व खुशहाली लाएं और विश्व में शांति की स्थापना करें।
Previous Post Next Post