रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- दरोगा बृज किशोर गौतम को उनकी सेवाओं का फल मिला है। वे दरोगा से इंस्पेक्टर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राजा कार बाजार के संचालक व डायरेक्टर राजा ओबेरॉय ने उन्हें बधाई दी। राजा ओबेरॉय ने बृज किशोर गौतम का इंस्पेक्टर बनने पर राजा कार बाजार पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने फूलों का बुके देकर उनका सम्मान किया।
राजा ओबेरॉय ने कहा कि बृज किशोर गौतम को जहां भी और जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका पालन उन्होंने हमेशा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ किया। अपराधियों के खिलाफ उन्होंने जो अभियान चलाए, उससे अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगा। पीडितों की मदद के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं।
उनकी इन्हीें सेवाओं का परिणाम आज मिला है और वे दरोगा से इंस्पेक्टर बन गए हैं। भगवान से यही प्रार्थना है कि वे इसी प्रकार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढते रहें।