सिटी न्यूज | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- नगर में जैसे जैसे कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि हो रही है सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के कंधे पर भी जिम्मेदारी का बोझ बढ़ रहा है।‌ सिविल डिफेंस के   पदाधिकारी और स्यवंसेवक रात दिन कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। 27 जुलाई को जब तक दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने की प्रक्रिया रहेगी तब तक सिविल डिफेंस वाले भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। 

विभाग के उपनियंत्रक अशोक गौतम एवं सहायक उपनियंत्रक संजय गर्ग एवं बनवारी लाल की देखरेख में सुबह से रात तक सिविल डिफेंस के सैंकड़ों कार्यकर्ता नगर में तीन स्थानों पर यातायात व्यवस्था में जुटे रहे। मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, मेरठ रोड तिराहा तथा मोहननगर में सभी कार्यकर्ता सुबह से रात तक यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी में जुटे रहे। 26 जुलाई की सुबह से लेकर 27 जुलाई को दोपहर बाद तक अलग अलग शिफ्ट में सभी कार्यकर्ता दूधेश्वरनाथ मंदिर के अंदर तथा बाहर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे।  

इस मौके पर चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा, डिविजनल वार्डन आर नीरज भटनागर,  डिवीजनल वार्डन ए के जैन, डिप्टी डिविजनल वार्डन ए के ठाकुर, स्टाफ ऑफिसर मनोज अग्रवाल, मुकेश शर्मा, सुधीर कुमार, रमन सक्सेना, मंजूर हसन सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
Previous Post Next Post