◼️अमृत महोत्सव के तहत थाना पुलिस द्वारा  थाना परिसर को सजा हुआ देखने को लोगों में दिखा अलग ही उत्साह 


रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान

हरिद्वार :- भारत वर्ष के आजादी के 75 वें  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देश भर में बड़े धूमधाम से  मनाया जा रहा है जहां समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय व तमाम विभाग अपने अपने तरीके से स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों में लगे हैं जिसमें उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून में भी समस्त विभागों में भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही तैयारियां की गई हैं इसमें देहरादून जनपद के थाना रायवाला में  थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे थाना परिसर को एक दुल्हन की भांति सजाया गया है जिसमें तिरंगे के रंगों के गुब्बारे व इलेक्ट्रॉनिक लाइट से बेहतरीन तरीके से सजाया गया।

रायवाला थाना की पुलिस द्वारा पूरी मेहनत व लगन से थाना परिसर को सजाया गया है जिससे  वास्तव में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है जो भी थाना परिसर के आगे से  निकला कुछ समय थाने को ही निहारता रह गया थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि 75 वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर हम उन वीर सपूतों को याद करते हुए हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए आज भारतवर्ष में हम  जितने भी पर्व मना पा रहे हैं यह सब उन वीर जवानों के बलिदान की खातिर ही मना पा रहे हैं व आजादी की सांस ले पा रहे हैं।

भारत की देश की सीमाओं पर जो हमारे जवान रात दिन हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं उन्हें भी हम दिल से नमन करते हैं जिस प्रकार से हम अपने घरों को  भी पर्व पर सजाते हैं व बड़े उत्ताह के साथ मनाते हैं उसी प्रकार से हम भारत वासियों का भी यह कर्तव्य बनता है कि हमें उन वीर जवानों की हौसला अफजाई में पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए हमें उन वीर जवानों पर दिल से गर्व होना चाहिए जो रात दिन देश की सीमाओं पर अपने घर परिवार से दूर रहकर  हमारे परिवारों की रक्षा के लिए अपनी  सेवाएं कर रहे हैं आज देश भर में 75 वीं  स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की पूर्व संध्या की बेला पर थाना रायवाला परिसर में पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सम्मान देते हुए थाने के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर एवं  पूरे थाना परिसर को मिलकर सजाया गया है जिसमें थाना के समस्त पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा है।

थाना रायवाला परिसर में जिस तरह से पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजाया गया है इस मनमोहक दृश्य को देखने वालों का तांता लगा रहा छोटे छोटे बच्चों से लेकर हर कोई थाने परिसर की जगमगाहट को ही  निहारता दिखायी दे रहा था जैसे जैसे दिन ढल रहा था  थाना परिसर   जगमगाता  हुआ दिखाई दे रहा था थाना परिसर को पहली बार इस तरह से सजाए  जाने पर क्षेत्र की जनता ने  खूब सराहना की रायवाला क्षेत्र की जनता में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी व थाना के समस्त पुलिस टीम को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं दी जबकि थाना अध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें इतनी व्यस्तता होने के बावजूद भी थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरी निष्ठा के साथ थाना परिसर को सजाया गया वह वास्तव में एक अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है।

जिस तरीके से थाना रायवाला पुलिस द्वारा देश भक्ति में आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपना  परिचय देते हुए थाना परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है यह पूरे देश के लिए एक बेहतर पुलिस सेवाओं का भी  संदेश है व जनपद देहरादून पुलिस प्रशाशन का भी सम्मान बड़ा है  जिसके लिए थाना रायवाला की समस्त पुलिस टीम बधाई की पात्र है  जनपद देहरादून के पुलिस प्रशासन को  75 वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर थाना रायवाला के इस सराहनीय कार्य पर समस्त पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाना चाहिए जिससे पुलिस टीम का मनोबल बना रहे जिससे उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाने का प्रयास करें।
Previous Post Next Post