रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- हर घर तिरंगा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए। नगर निगम द्वारा लगभग दो लाख से अधिक तिरंगा वितरित किए जा चुके हैं, महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महोदय महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगा के लिए शहर वासियों से अपील भी की गई है।

75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा  अभियान के तहत नगर आयुक्त के निर्देशानुसार तिरंगा प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव के द्वारा  पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, विद्यालयों के माध्यम से लगभग दो लाख तिरंगा शहर में वितरित किए जा चुके हैं जोकि नजरत प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कराए जा रहे हैं।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर वासियों से अपील भी की गई है कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी अपने-अपने घर के बाहर तिरंगा लगाएं और आजादी के इस पर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करें, 11 अगस्त से 17 अगस्त तक गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी शहर के हर घर में तिरंगा पहुंचाने का कार्य जिम्मेदारी से पूर्ण कर रहे हैं। शहरवासियों में भी उत्साह देखा गया है उनके द्वारा जोनल प्रभारियों से संपर्क करते हुए अपने क्षेत्र में तिरंगा लगाने का कार्य बहुत ही हर्ष के साथ किया जा रहा है।
Previous Post Next Post