रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राजा कार बाजार के डायरेक्टर राजा ओबराय राजा भैया सभी पर्वो को परिवार के साथ धूमधाम से मनाते हैं। गुरूवार को भी उन्होंने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। 

उनकी बहन अंजू ओबराय सीना ने राजा भैया के माथे पर तिलक करने के बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी और भगवान से उनके खुशहाल व स्वस्थ जीवन की कामना की। राजा भैया ने भी भगवान से बहन के हमेशा खुश रहने की प्रार्थना की। 

राजा भैया ने कहा कि उन्हें रक्षाबंधन के पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह पर्व भाई-बहन के अनमोल प्यार का प्रतीक है और उनकी बहन अंजू ओबराय सीना ने हमेशा ना सिर्फ उनका साथ दिया, बल्कि उनका मार्गदर्शन कर जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग भी दिखाया।
Previous Post Next Post