हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया: डॉ पीएन अरोड़ा



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- आज 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, कौशांबी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा की भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए है और हम अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर में आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 

अपने उद्बोधन भाषण में डॉ पी एन अरोड़ा ने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए कई मायने में खास है। 12 मार्च 2022 को "आजादी का अमृत महोत्सव" नाम का कार्यक्रम गांधी जी के आश्रम, साबरमती से लॉन्च किया था। 12 मार्च ही वह दिन था जब महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी मार्च नाम की पैदल यात्रा शुरू की थी। खास बात यह भी है  कि 12 मार्च 2022 को 15 अगस्त के 75 सप्ताह शेष थे। इसके साथ ही भारत सरकार ने लोगों की दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू किया। पिछले दो सालों से कोरोना वायरस के कारण बड़े पैमाने पर कार्यक्रम नहीं किए जा सके। लेकिन इस बार प्रत्येक जगह पर आजादी का जश्न देखने को मिल रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी की सालगिरह इन महापुरुषों को नमन करने का दिन है। देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत न सिर्फ क्रिकेट बल्कि ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 61 मेडल जीते जिसमें 22 गोल्ड मेडल थे।

डॉ अरोड़ा ने कहा कि साथियों इस दिन में राष्ट्र निर्माण, देश के विकास व रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।  उन्होंने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने डॉक्टरी के दायित्व का मानव हित में निर्वहन करें और नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ से कहा कि आप भी अपनी ईमानदारी व सत्य निष्ठा से मरीजों की सेवा में निस्वार्थ भाव से जुटे रहें . हमें गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए। भारतीय संविधान में लिखीं बातों का पालन करें, यही देश का सम्मान है।
 
जय हिंद... जय भारत ... भारत माता की जय।
Previous Post Next Post